40.4 C
Bareilly
Saturday, April 19, 2025
spot_img

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व्यापारी हितों की रक्षा के लिए हर तरह से सक्षम: प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल

अरुण अग्रवाल बांदा में शोक सभा में हुए शामिल, साथ एक बैठक का भी किया आयोजन


बांदा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने अपने पदाधिकारियों के साथ बांदा के अतर्रा पहुंचे जहां पर उन्होंने संगठन को मजबूत करने और व्यापारी एकता को बनाए रखने को लेकर बैठक का भी आयोजन किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यापारी के साथ किसी भी तरह की परेशानी होती है चाहे वह प्रशासन से हो या सरकार से हमें मिलकर व्यापारियों कि साथ देना है।

उन्होंने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए हर तरह से सक्षम है। बस हमें अपने संगठन को मजबूत बनाने के लिए भी काम करना होगा और हमारी सभी की कोशिश रहे कि ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को संगठन से जोड़े। मेरी यही सभी व्यापारियों से अपील है।

बैठक के आयोजन के बाद उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल बदौसा में गए जहां पर वह उद्योग व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष विनय गौतम की मृत्यु पर शोक सभा में शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही दीनदयाल परिसर चित्रकूट में महान समाजसेवी सह संघ कार्यवाह मदन दास देवी की श्रद्धांजलि सभा में भी शामिल हुए।

इस मौके पर बादशाह सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री, राजकुमार शिवहरे पूर्व विधायक बांदा, बनवारी लाल गुप्ता प्रांतीय संयुक्त महामंत्री, कृष्कुमार गुप्ता रामू प्रांतीय मंत्री, राजकुमार राज प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित सेठ भोलू जिलाध्यक्ष बांदा,  संजय सिंह जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बांदा, संजय सिंह, कान्हा महामंत्री जिला बांदा सहित अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी उद्यमी मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles