भारतीय किसान यूनियन मेरठ मंडल ने मनाई मैंगो पार्टी
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन मेरठ मंडल ने मवाना रोड के ग्राम सैदीपुर सेठ के बाग में मैंगो पार्टी आयोजित की। पार्टी का आयोजन राजीव गुर्जर ने सरदार पंजाब सिंह की अध्यक्षता में किया। पार्टी में मुख्य अतिथि के रूप मे मेरठ मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान व युवा मेरठ मंडल अध्यक्ष जीते चौहान शामिल रहे।
मैंगो पार्टी में शामिल हुए मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने मैंगो पार्टी के महत्व को बताते हुए कहा कि भारी दामों पर बिकने वाला फलों का राजा आम इन दिनों सभी वर्गो के लोगों की पहुँच में आ जाता है, 10 माह तक खास रहने वाले भारत के सबसे स्वादिष्ट व विख्यात फल का स्वाद सामुहिक आयोजन में और अधिक मिठास भर देता है। इस मौके पर संगठन मंत्री राजकुमार करनावल, मेरठ मंडल उपाध्यक्ष लोकेश सिवाच, दिनेश त्यागी मंडल प्रवक्ता, रविंद्र दौरलिया, उपेन्द्र प्रधान, मास्टर जगशोरण चिंदौरी, गजेंद्र दबथुवा, धीर सिंह, बबलू जिटोली, सफीक अहमद, कैप्टन कपिल शर्मा, मास्टर सुभाष, मनोज, हरेंद्र बना, अंकुर गुर्जर संदीप कोचर आदि रहें।




