31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

राष्ट्रीय गुर्जर महाकुंभ व जनयात्रा में सहयोग की अपील

राष्ट्रीय गुर्जर महाकुंभ व जनयात्रा में सहयोग की अपील

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। अंतरराष्ट्रीय गुर्जर परिसंघ मेरठ द्वारा “भावना फार्म हाउस” परीक्षितगढ़ में संगोष्ठी आयोजित की गई। “बैठक में अंतरराष्ट्रीय गुर्जर परिसंघ के मुख्य संयोजक एडवोकेट नरेश गुर्जर ने मेरठ के सभी गुर्जर बाहुल्य गावों के वर्तमान/ निर्वातमान ग्राम प्रधानों, पूर्व ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों से “राष्ट्रीय गुर्जर महाकुंभ” तथा “जाग गुर्जर जाग स्वाभिमान जनयात्रा” में सहयोग समर्थन देने की अपील की.”

कार्यक्रम के अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा, गुर्जर समाज आपसी मतभेद भुलाकर राष्ट्रीय गुर्जर महाकुंभ में सहयोग करेगा. गुर्जर समाज ने देश की आजादी की लड़ाई में बड़ा संघर्ष किया है, अब वह राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षिक, कई स्तरों पर पीछे हो गया है। राष्ट्रीय गुर्जर महाकुंभ में ज्यादा से ज्यादा गुर्जर बाहुल्य गांव के प्रधानों, पूर्व प्रधानों, बीडीसी सदस्यों सहित ज्यादा से ज्यादा व्यक्ति शामिल होंगे.” कार्यक्रम संयोजक तस्वीर सिंह चपराना ने बताया कि जनपद मेरठ में प्रत्येक ब्लॉक में 21 सदस्य समिति बनेगी। एक सप्ताह के अंदर ब्लाक संयोजक घोषित होंगे। “जाग गुर्जर जाग स्वाभिमान जनयात्रा का रूट मैप तैयार करने हेतु कमेटी गठित हो चुकी है। यह कमेटी एक सप्ताह के अंदर जनयात्रा का रूट मैप एवं जनयात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की घोषणा करेगी। संगोष्ठी का संचालन सचिन धामा रामनगर ने किया। संगोष्ठी में पूर्व ब्लाक प्रमुख केपी खुंटी, साहब सिंह प्रधान, गुलवीर सिंह प्रधान, रणवीर सिंह, प्रमोद प्रधान रामनगर, कुलदीप प्रधान, देवेंद्र प्रधान दयालपुर, रजनीश भाटी, नीलू प्रधान ने अपना उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में अश्विनी, नरेंद्र, योगेंद्र प्रधानाचार्य, सतीश मावी, सुनील एडवोकेट, तरुण एडवोकेट आदि उपस्थित रहे”।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles