28.5 C
Bareilly
Tuesday, March 10, 2026
spot_img

अमृतसर इलेविन व यागामी स्पोर्टस ने जीते मैच

अमृतसर इलेविन व यागामी स्पोर्टस ने जीते मैच

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। वीआरएस क्रिकेट एरिना सैनी के मैदान पर खेले जा रहे 12वें आल इंडिया हेमा कोहली मैमोरियल 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को अंतिम लीग मैचों में अमृतसर इलेविन ने वाईसीसी हापुड़ को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

टॉस वाईसीसी के कप्तान ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 170 रन बनाए। जीत के लिए 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी अमृतसर इलेविन की टीम ने 17.4 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाकर मैच जीत लिया। दूसरे मैच में टॉस यागामी स्पोर्टस सरधना के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 183 रन बनाये। जवाब में देव क्रिकेट एकेडमी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 170 रन ही बना सकी। ग्रुप बी की तीन टीमों को मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि गुरुवार को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल स्टैग योद्धा व स्टैग ग्लोबल योद्धा के बीच आईटीआई साकेत के मैदान पर खेला जाएगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles