25.8 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

अमित शर्मा बने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पउप्र के संयुक्त प्रदेश कॉर्डिनेटर

अमित शर्मा बने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पउप्र के संयुक्त प्रदेश कॉर्डिनेटर

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। कांग्रेस पार्टी, किसान प्रकोष्ठ के चेयरमैन सुखपाल सिंह खेरा (विधायक, पंजाब) ने राहुल गांधी के नेत्रत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

इसी क्रम में ब्लॉक के गांव रोहटा निवासी पश्चिम उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष पंडित अमित शर्मा को भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम उत्तर प्रदेश का संयुक्त प्रदेश कॉर्डिनेटर नियुक्त किया है। पार्टी पदाधिकारियों ने अमित शर्मा को उक्त जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। इस पर अमित शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपनी पार्टी नेतृव और विशेष रूप से सुखपाल सिंह का आभार व्यक्त करते हैं। कहा कि इस बार राहुल गांधी की न्याय यात्रा पश्चिम उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक होगी, जिसमें हर वर्ग के लोग, किसान, मजदूर, व्यापारी, दलित, ओबीसी, अल्पसंख्यक बहुत बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे, सभी वर्गों में यात्रा के प्रति बहुत उत्साह है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles