27.1 C
Bareilly
Monday, March 9, 2026
spot_img

मेरठ व्यापार मंडल की महानगर की समस्त इकाइयां भंग

मेरठ व्यापार मंडल की महानगर की समस्त इकाइयां भंग

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। गुरुवार को मेरठ व्यापार मंडल के मुख्य पदाधिकारी की बैठक हुई, जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा हुई और निर्णय लिए गए। बैठक में जीतू नागपाल, जिशान अहमद, शैंकी वर्मा, कुशान गोयल, अनस ठाकुर, तरुण शर्मा आदि मौजूद रहें।

  • नौचंदी थाना द्वारा मेरठ बुलियन ट्रेडर्स संगठन के महामंत्री विजय आनन्द पर बिना जांच किए झूठा मुकदमा पंजीकृत किया गया है, जिसकी निंदा की गई। निर्णय लिया गया कि व्यापारी का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद हो। नगर निगम के खोखले वादों की पोल खोलते हुए बरसात के कारण मुख्य कचहरी चौक पर सड़क धसने के कारण एक व्यापारी की जान जाते जाते बची, नगर आयुक्त इसका जवाब मांगा गया।

  • आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान संग़ठन द्वारा कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

  • मेरठ व्यापार मंडल की महानगर की समस्त इकाइयों को ततकाल प्रभाव से भंग करते हुए समस्त महानगर पदाधिकारियों को पदमुक्त कर दिया गया। जल्द नई महानगर कमेटी गठित कर घोषणा की जाएगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles