32.9 C
Bareilly
Saturday, April 19, 2025
spot_img

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर माल्यार्पण कर किया याद 

स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस को एबीकेएम ने मिलकर मनाया


बरेली। स्वामी विवेकानंद जी की 163 वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पटेल चौक स्थित स्वामी विवेकानंद जी पार्क में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के जिला अध्यक्ष मुकेश सक्सेना की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मिलकर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया।

 

संस्था के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने स्वामी विवेकानंद जी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। भारत का आध्यात्मिकता से परिपूर्ण वेदान्त दर्शन अमेरिका और यूरोप के हर एक देश में स्वामी विवेकानन्द की वक्तृता के कारण ही पहुँचा है। संस्था के महासचिव आशीष जौहरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी, हम सभी को उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर उनके दिखाये मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।

 

उन्होने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा हमेशा ही अपने सभी महापुरुषों को प्रमुखता से याद करती रहती है। इस अवसर पर उपस्थित संजीव सक्सेना ने कहा कि हम सभी को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों एवं उनके दिखाए मार्ग पर चलना अति आवश्यक है। कार्यक्रम में माल्यापर्ण के अवसर पर बरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर मोहन, उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, महासचिब आशीष जौहरी, कोषाध्यक्ष श्यामदीप सक्सेना, महिला अध्यक्ष मीरा मोहन, महानगर महासचिब मनोहर लाल जौहरी, युवा अध्यक्ष अमित आनंद, युवा कोषाध्यक्ष संजीब कुमार सक्सेना फॉउंडर मेंबर सुधीर महान, शिवाजी सक्सेना आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना एवं महासचिव आशीष जौहरी ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles