
उन्नाव नवाबगंज। अजगैन कोतवाली पुलिस ने टोल प्लाजा पर विशेष जांच अभियान चलाया। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की। चालकों से उनके गंतव्य और यात्रा के उद्देश्य के बारे में पूछताछ की।
यह लगभग तीन घंटे तक चला जिसमें लगभग पचास वाहन चेक किये गये। पुलिस ने यातायात सुरक्षा को प्राथमिकता दी। चालकों को तेज गति से वाहन न चलाने की हिदायत दी। उन्हें सुरक्षित यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
नवाबगंज चौकी प्रभारी मुकुल दुबे के अनुसार यह अभियान क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए चलाया गया। चेकिंग का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों और लोगों की गतिविधियों पर नजर रखना है। इस दौरान अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज चौकी प्रभारी मुकुल दुबे, सिपाही शिवम् यादव, सिपाही सूर्या व उनकी पुलिस टीम मौजूद रही।




