37.8 C
Bareilly
Saturday, April 12, 2025
spot_img

महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर बेल्ट से पीटकर घर से निकाला

जान से मारने की कोशिश का आरोप, पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ दर्ज की जानलेवा हमला की रिपोर्ट

बदायूं। आरोप लगाकर पति और ससुरालियों ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर बुरी तरह से पीटा और घर से निकाल दिया। महिला ने तहरीर दी। पुलिस ने पति समेत 10 लोगों के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कोतवाली उझानी क्षेत्र निवासी सुनीता ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि 10 मई की रात 10 बजे उनके पति गजेंद्र पाल ने आरोप लगाए। अपने परिजनों के साथ मिलकर महिला को बुरी तरह से लात-घूसों से पीटा। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। चमड़े की बेल्ट व वेलन से पीटा और घर से निकाल दिया। महिला के दोनों बच्चों को अपने पास रोक लिया। महिला अपने मायके पहुंची। माता-पिता ने महिला का इलाज कराया। पति ने महिला के भाई पंकज को फोन करके एक महिला का फोटो भेजा। उस महिला को अपने साथ रखने की बात कही। 13 मई को पीड़ित महिला के माता-पिता उसे लेकर ससुराल गए। पति और ससुरालियों ने उन्हें घर में नहीं घुसने दिया। उन्होंने पुलिस चौकी जाकर शिकायत की तो पुलिस ने समझाकर महिला को वापस ससुराल भेज दिया। इसके बाद भी ससुरालियों ने महिला को नहीं रखा। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति गजेंद्र पाल उर्फ बबलू, भूपेंद्र, विनोद, विपिन, रिंकू, रेखा, सीमा, मंजू, शशांक, अखिलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles