31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

महिला किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, प्रयागराज में होगा FPO कानक्लेव

प्रयागराज। महिला किसानों के सशक्तिकरण और कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ी पहल की है। 9 जनवरी 2025 को प्रयागराज के महाकुंभ मेला परिसर में एक दिवसीय FPO (कृषि उत्पादक संगठन) कानक्लेव-2025 का आयोजन किया जाएगा। इस कानक्लेव का उद्देश्य महिला किसानों की आय में वृद्धि, उनकी क्षमताओं का विकास और कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यमंत्री, ग्राम्य विकास विभाग  विजय लक्ष्मी उपस्थित रहेंगी। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की बड़ी पहल उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला किसानों को संगठित कर 70 कृषि उत्पादक संगठनों (FPO) का गठन किया है। मिशन का उद्देश्य एक लाख से अधिक महिला किसानों को उनके उत्पादों का एकत्रीकरण कर बाजार तक पहुंच प्रदान करना है। इस पहल में ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन (TRIF) और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहयोग दे रहे हैं।

TRIF द्वारा प्रदेश में 10 मॉडल FPO का विकास किया जा रहा है। राज्य स्तरीय FPO महासंघ के माध्यम से इन संगठनों को तकनीकी सहयोग, लेखा अनुपालन, और बाजार से जुड़ाव सुनिश्चित किया जाएगा।

कानक्लेव की मुख्य गतिविधियां

30 विशेष स्टॉल का प्रदर्शन: कृषि आधारित आजीविका की उत्कृष्ट प्रथाओं और नवाचारों का प्रदर्शन। महत्वपूर्ण चर्चाएं: Bio Fortified अनाज, मूल्य वृद्धि श्रृंखला, और FPO संघ की योजनाओं पर विचार। समझौता ज्ञापन (MoU): FPO और अन्य संस्थाओं के बीच सहयोग के लिए समझौते।

महिला किसानों के सशक्तिकरण पर जोर
मिशन निदेशक श्रीमती दीपा रंजन ने बताया कि यह कानक्लेव राज्य के महिला किसानों को संगठित करने और उनकी आय में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ FPO तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।

यह कार्यक्रम महिला किसानों के सशक्तिकरण, कृषि उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग, और नवाचार के जरिए ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी मंच साबित होगा। यह आयोजन न केवल महिला किसानों के लिए नए अवसर खोलेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश के कृषि क्षेत्र में उत्कृष्टता और नवाचार को भी प्रोत्साहित करेगा।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles