25.8 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

11 हजार विद्युत लाइन में फाल्ट ठीक करते समय संविदा कर्मी की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

हसनगंज /उन्नाव। उत्तर प्रदेश के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के जिंदासपुर गांव में संविदा कर्मी लाइनमैन 11 हजार लाइन में फाल्ट ठीक करते समय विद्युत करंट से खम्भे के नीचे जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। जिंदासपुर गांव में हसनगंज थाना क्षेत्र के सुल्ताना पुर गांव निवासी मनीष द्विवेदी 28 वर्ष पुत्र लल्लू मौला बांकीपुर फीडर से निकली ग्यारह हजार लाइन जिंदासपुर गांव के बाहर प्यारेलाल के बाग में शेडडाउन लेकर खंभे में चढ़कर फाल्ट जोड़ रहा था तभी अचानक बिजली चालू होने की वजह से करंट की चपेट में आ जाने से चिपक कर धू धू कर जलने लगा। खंभे से नीचे गिरकर मौत हो गई।

ये भी पढ़िए 👉शादी का झांसा देकर युवक ने महिला से किया दुष्कर्म, उसके चाचा और चचेरे भाई ने की अश्लीलता

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनो को सूचना दी। मौके पर परिजनों विद्युत विभाग जेई के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग करने लगे। मृतक तीन भाईयो में सबसे छोटा था। बड़ा भाई बेटू जो ट्रक ड्राइवर है मुनन जो लखनऊ में मजदूरी करता है। मृतक के पिता व भाई का रो रो कर बुरा हाल है।

कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि लाइन में चिपक कर युवक की मौत हुई है। मृतक के परिजनो की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नही आई है। तहरीर आते ही कार्यवाही की जायेगी ।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles