32 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

उधार के पैसों को लेकर दबंगों का तांडव, युवक से मारपीट कर कार में की तोड़फोड़

पीड़ित राजीव पटेल

इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े घटना, जान से मारने की दी धमकी

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में उधार के पैसों को लेकर दबंगों द्वारा युवक के साथ मारपीट और कार में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार मुड़िया अहमदनगर निवासी राजीव पटेल ने बताया कि उसने कुछ समय पूर्व गांव के ही नेत्रपाल यादव को रुपये उधार दिए थे। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी फोन पर गाली-गलौज करने लगा।

पीड़ित का आरोप है कि 9 फरवरी 2026 को वह मजले किराना स्टोर के पास से गुजर रहा था, तभी नेत्रपाल यादव और उसका साथी अनिल यादव ने उसे रोक लिया और जबरन 2000 रुपये की मांग करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजीव की लात-घूंसों से पिटाई कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसकी होंडा अमेज कार (नंबर UP-25-DH-4099) में आगे-पीछे से तोड़फोड़ कर दी। जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे पीड़ित और उसके परिवार में दहशत का माहौल है।

पीड़ित का कहना है कि दोनों आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

थाना इज्जतनगर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है ।।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles