34.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

ग्राम प्रधान की लापरवाही से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत नाले पर स्लैब न होने से हुआ हादसा, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर ठाकुरान में ग्राम प्रधान की कथित लापरवाही के चलते डेढ़ वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक बच्चे प्रयाग के पिता जितेंद्र ने आरोप लगाया कि उनके घर के पास ग्राम प्रधान द्वारा बनवाए गए नाले पर स्लैब नहीं डलवाए गए थे। इस संबंध में उन्होंने ग्राम प्रधान शशि गंगवार व उनके पति रामकिशोर गंगवार से कई बार शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

जितेंद्र के अनुसार यह नाला रोजगार सेवक जसवंत के कहने पर जबरन बनवाया गया था। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनका बच्चा दो बार नाले में गिर चुका था, लेकिन समय रहते बचा लिया गया था। इस बार नाले में गिरने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित पिता ने ग्राम प्रधान के खिलाफ थाना भोजीपुरा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles