34.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

मीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,चोरी के 40 सिल्वर फ्रेम व अवैध तमंचे के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

बरेली। थाना मीरगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी का माल ले जा रहे पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिजली के पोल में इस्तेमाल होने वाले 40 सिल्वर फ्रेम, एक अवैध तमंचा (315 बोर), एक जिंदा कारतूस, एक टेम्पू और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

कैसे हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार 7 और 8 जनवरी की रात नथपुरा रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक टेम्पू को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें चोरी के सिल्वर फ्रेम और अवैध हथियार बरामद हुए। इसके बाद थाना मीरगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • एवरन सिंह (मुख्य अभियुक्त)
  • मुनीष कुमार
  • राजीव
  • धनपाल
  • शाने आलम

पूछताछ में एवरन सिंह ने बताया कि सिल्वर फ्रेम थाना सिरौली क्षेत्र से चोरी किए गए थे और उन्हें शाने आलम को बेचने ले जाया जा रहा था। वहीं शाने आलम ने स्वीकार किया कि वह यह चोरी का माल आगे मुरादाबाद के अनवार नामक व्यक्ति को बेच देता था।

आपराधिक रिकॉर्ड व जांच

पुलिस जांच में सामने आया है कि एवरन सिंह के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बरामद टेम्पू धनपाल के पिता के नाम पर पंजीकृत पाया गया है। पुलिस अब इस चोरी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर, उप निरीक्षक सूरजपाल, पंकज कुमार, अरुण कुमार सहित पूरी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles