34.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

बरेली नगर निगम का आलीशान शौचालय गंदगी से पट, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल

बरेली नगर निगम का आलीशान शौचालय गंदगी से पट, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल | 

बरेली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में स्वच्छता सुधार की बात की जा रही है, वहीं नगर निगम परिसर में बने हाईटेक शौचालय की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

बरेली मेयर, नगर आयुक्त व अन्य अधिकारी रहते है मौजूद उसके बाद भी ये लापरवाही 

जानकारी के अनुसार निगम कार्यालय में लाखों रुपये खर्च कर ग्लास डोर और आधुनिक फिटिंग्स वाला शौचालय तैयार कराया गया था लेकिन  इसकी सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है

अंदर फैली गंदगी, पानी बहने की शिकाय तस्वीरों  के अनुसार शौचालय में कूड़ा पड़ा हुआ, कई जगह पानी बहता देखा गया और डस्टबिन न होने की बात भी कही गई। जब निगम मुख्यालय का शौचालय ही गंदा है तो शहर में स्वच्छता कैसे सुनिश्चित होगी।

प्रधानमंत्री–मुख्यमंत्री की मुहिम से जोड़कर सवाल

स्वच्छ भारत मिशन के तहत राज्य व केंद्र सरकार सफाई पर लगातार जोर दे रही है। ऐसे में निगम कार्यालय की यह स्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है।

निगम से जवाब की प्रतीक्षा

मामले पर नगर निगम प्रशासन की प्रतिक्रिया अब तक सामने नहीं आई है। सवाल ये है कि यदि शौचालय का उपयोग हो रहा है तो नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित होना चाहिए।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles