34.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

अस्पताल बना रणक्षेत्र, मोबाइल छीने जाने और चैन गिरने का आरोप

बीघापुर उन्नाव। बीघापुर स्थित 100 शैय्या अस्पताल में शुक्रवार को एक मरीज को दिखाने को लेकर चिकित्सक व मरीज के साथ आए लोगों के साथ जम कर विवाद हुआ ।

उसके बाद अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों ने युवक को घसीट कर एक कमरे में बंद कर जम कर पीटा । मामले में

मरीज की पुत्री ने चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों पर मारपीट व इसी दौरान सोने की चैन गिर जाने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है वही मामले में सम्बंधित चिकित्सक द्वारा घटना की बावत सी एम एस को दिए गए घटना के पत्र के आधार पर पुलिस को 2 पुरूष व 2 अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध पुलिस को सरकारी कार्य मे बाधा उत्तपन्न करने का आरोप लगा मेडिकल सुरक्षा एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है ।

मामले में थाना अध्यक्ष राजपाल ने बताया दोनों पक्षों ने तहरीर दी है घटना की जांच करके अग्रिम कार्यवाही की जाएगी ।

बेहटा गोपी निवासी व वर्तमान में दिल्ली में रह रही मंजू देवी पत्नी गुलाब चन्द्र मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी है कि उनकी माँ रन्नो देवी की तबियत खराब थी जिनको लेकर वह अपने भतीजे कृष्णा व पुत्तन व बिटाना के साथ अस्पताल डाक्टर को दिखाने आए थे ।

तहरीर में उन्होंने बताया कि ओ पी डी में बैठे डाक्टर ध्यानेन्द्र सचान से उन्होंने अपनी मां की तबियत अधिक खराब होने की बात कह जल्दी देखने का अनुरोध किया तो डाक्टर व मौजूद अन्य कर्मचारी धमकाने लगे जिसका मेरा भतीजा कृष्णा वीडियो बनाने लगा तो डाक्टर ध्यानेन्द्र व अन्य कर्मचारियों ने उसका मोबाईल छीन लिया और घसीट कर कार्यालय में बंद कर उसे मारा पीटा ।

मंजू देवी ने तहरीर में यह भी कहा है कि इस विवाद व छीना झपटी में उनकी 20 ग्राम की चैन भी गिर गई ।

वही चिकिसक ध्यानेन्द्र सचान ने घटना की लिखित शिकायत सी एम एस नसीम असलम अंसारी से की जिस पर सी एम एस ने 2 अज्ञात पुरुष व दो महिलाओं के विरुद्ध चिकित्सक के प्रार्थना पत्र मेडिकल सुरक्षा एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने को थाना पुलिस को पत्र दिया है ।

मामले में थाना अध्यक्ष राजपाल ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है घटना की जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी ।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles