
उन्नाव-हसनगंज । शासन के मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन एवं आबकारी अधिकारी रवि शंकर के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक ज्योति अग्रवाल द्वारा मय स्टाफ एवं थाना सोहरामऊ पुलिस के साथ ग्राम कोटवा, लच्छीपुर थाना सोहरामऊ में अवैध ताड़ी के विरुद्ध दविश दी गई। दविश के दौरान रामनरेश पुत्र बाबू निवासी ग्राम हिंदुखेड़ा को लगभग 25 लीटर अवैध ताड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध थाना सोहरामऊ में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया। क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ज्योति अग्रवाल ने बताया कि अवैध ताड़ी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।




