
महिला के पति ने थाने में लगाई न्याय की गुहार
उन्नाव – असोहा थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी युवक ने असोहा थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पत्नी को पड़ोस में रहने वाले उसके चाचा का लड़का भगा लें गया है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बता दे कि असोहा थाना क्षेत्र के जंगली खेड़ा गाँव निवासी बिनोद रावत पुत्र रामशंकर मुंबई में रहकर गाडी चलता है। उसने असोहा थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके चाचा का लड़का मुकेश रावत उसकी पत्नी को बहला-फुसला कर भगा लें गया है। पत्नी लगभग 1 लाख के जेवर व 20 हजार रूपये की नगदी लेकर मुकेश के साथ चली गई है। जिनका कोई भी पता नहीं लग पा रहा है। बिनोद के एक बेटा कार्तिक (2) वर्ष व एक बेटी काव्यां (4) वर्ष है। जिस पर पति विनोद काफ़ी परेशान है।
जिस पर असोहा थाना प्रभारी विमल कांत गोयल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है, एफआईआर दर्ज कर ली गई है, व दोनों की तलाश जारी है।




