34.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार के एस्कोर्ट सड़क हादसे में घायल, मौके पर पहुंची पुलिस 

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे सतुईया पट्टी गांव मुख्य मार्ग पर राज्यमंत्री संजय गंगवार के एस्कोर्ट के हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी मनोज कुमार दल वल के साथ पहुंचे लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।

दरअसल, गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार एस्कोर्ट के साथ दिल्ली से पीलीभीत जा रहे थे। नेशनल हाईवे सतुईया पट्टी के पास पहुंचे तभी एस्कोर्ट जिप्सी के सामने अचानक बाइक आ गई उसे बचाने के चक्कर में जिप्सी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलटने से बाल बाल बच गई। उसमें बैठे दो सिपाही जिप्सी से निकल कर नीचे गिर कर चोटिल हो गये जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर गए जहां दोनों का उपचार करने के बाद भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें:शादीशुदा होने की बात छिपाकर कर लिया दूसरा निकाह, SSP से की शिकायत 

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि राज्यमंत्री संजय गंगवार के एस्कोर्ट की बाइक को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिप्सी पलटने से दो सिपाही चोटिल हो गए उन्हें उपचार के बाद वापस भेज दिया गया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles