31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को दी श्रद्धांजलि,पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे

 

 

उन्नाव/हसनगंज । पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को जगदीश चंद्र जूनियर हाई स्कूल विद्यालय के प्रबंधक सहित 200 से अधिक लोगों ने एक किलोमीटर तक रैली निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कैंडल मार्च निकाला,

पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में चक्कुशहरी गांव में स्थित जूनियर हाई स्कूल के प्रशासक विनोद कुमार शुक्ला एवं भतीजे विवेक शुक्ला युवराज के नेतृत्व में दो सौ से अधिक ग्रामीणों सहित क्षेत्रीय प्रधान गणों ने चक्कुशहरी से गजफ्फरनगर बाजार चौराहे तक रैली निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर अशोक कुमार अवस्थी (सहकार भारती सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी लखनऊ) , विनोद कुमार शुक्ला, विवेक शुक्ला युवराज, विपिन कुमार अवस्थी, गौरव अवस्थी, पवन कुमार शुक्ला, पंकज शुक्ला, धनंजय शुक्ला निखिल, धीरेंद्र प्रताप शाही, अनुराग त्रिवेदी, राम प्रकाश द्विवेदी, सहित अन्य क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles