
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया मान…
उन्नाव। सफीपुर कस्बा के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सन डी सन इंटर कॉलेज के छात्रों ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की बदौलत कॉलेज का परिणाम इस वर्ष भी सराहनीय रहा।हाईस्कूल के टॉपर रहे सार्थक तिवारी, जिन्होंने 94.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके अलावा शाश्वत ने 93%, स्वस्तिक कश्यप ने 92.33%, सुयश कुशवाहा ने 91.67%, उज्ज्वल ओमर ने 90.17% और हर्षित यादव ने 90% अंक अर्जित कर टॉपर्स की सूची में स्थान बनाया।इंटरमीडिएट वर्ग में भी छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। अरनव राजपूत ने 87.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। दिशा जोशी ने 87%, चित्रांश कुमार मिश्रा और हर्ष कुशवाहा ने समान रूप से 86.6% अंक प्राप्त किए, जबकि अदिति यादव ने 85.4% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।विद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्रों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी जताई गई। कॉलेज प्रबंधक डॉ. सहर वारसी ने सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्रों की यह सफलता उनके परिश्रम और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है




