34.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, 10वीं में 90.11% और 12वीं में 81.15% पास, यश प्रताप सिंह बने टॉपर

प्रयागराज, 25 अप्रैल 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज अपने प्रयागराज मुख्यालय में कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। दोपहर 12:30 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने परिणामों की घोषणा की। इस वर्ष करीब 54 लाख छात्र-छात्राओं ने 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित परीक्षाओं में हिस्सा लिया था।

 

10वीं में 90.11% और 12वीं में 81.15% पास

यूपी बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 90.11% रहा, जो पिछले वर्ष (89.55%) से थोड़ा अधिक है। वहीं, 12वीं का पास प्रतिशत 81.15% रहा, जो पिछले वर्ष (82.60%) से कुछ कम है। इस बार 3 करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रिकॉर्ड 15 दिनों में पूरा किया गया।

 

यश प्रताप सिंह बने 10वीं के टॉपर

जालौन के यश प्रताप सिंह ने 97.83% अंकों के साथ 10वीं में पहला स्थान हासिल किया। इटावा की अंशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 12वीं के टॉपर्स की सूची जल्द ही अपडेट की जाएगी।

छात्र छात्राएं रिजल्ट देखने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 

छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स https://upmsp.edu.in/ResultHighSchool.aspx/ http://upresults.nic.in और http://results.digilocker.gov.in पर देख सकते हैं। पहली बार डिजिलॉकर के माध्यम से मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड किए जा सकते हैं।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles