34.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

शादी से इंकार करने पर सिरफिरे ने युवक को उतारा मौत के घाट, बहन और मां पर भी किया हमला

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के प्रकाश नगर में बृहस्पतिवार को एक सिरफिरे युवक ने शादी का रिश्ता टूटने पर खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी संतोष जैन (32), जो राजस्थान के भरतपुर का निवासी था, ने शादी से इंकार किए जाने पर युवती के भाई सचिन जैन (29) पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने सचिन की बहन और मां पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

 

वारदात के बाद आरोपी ने खुद को युवती के घर में एक कमरे में बंद कर लिया और फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घायल युवती और उसकी मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

कैसे बढ़ा विवाद?

मृतक सचिन जैन की मां और परिवार ने पुत्री के विवाह के लिए राजस्थान के भरतपुर निवासी संतोष जैन के परिवार से बातचीत की थी। इस दौरान लड़का और लड़की दोनों भी मौजूद थे। लेकिन कुछ समय बाद युवती के परिवार को संतोष के गलत आचरण की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने यह रिश्ता तोड़ दिया।

 

इसी बात से नाराज होकर संतोष जैन बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद आया और सचिन जैन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब मां और बहन ने बचाने की कोशिश की, तो उन पर भी हमला कर दिया।

 

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles