31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

एक्सप्रेस वे पर पलटा श्रद्धालुओं भरा पिकअप, महिलाओं एवं बच्चों समेत दो दर्जन घायल

क्षतिग्रस्त पिकअप को हटवाती पुलिस

हादसा

मेंहदीपुर बाला जी से लौट रहे थे श्रद्धालु,

नींद की झपकी आने अनियंत्रित हुआ वाहन

लापरवाही _ जिम्मेदारों को चकमा देकर धड़ल्ले से सवारी ढो रहे भार वाहन

उन्नाव-औरास। पिकअप (भार वाहन) में सवार होकर करीब दो दर्जन लोग एक्सप्रेस वे के रास्ते मेंहदीपुर बाला जी धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे कि अचानक चालक को नींद की झपकी आ जाने से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें चालक समेत सवार लगभग सभी लोग घायल हो गए,घायलों में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में 3 की हालत गंभीर है जिनको रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक लखनऊ जनपद के इटौंजा थाना क्षेत्र के सिंघामऊ निवासी चालक अमन वर्मा पुत्र जितेंद्र कुमार 24 अपने भार वाहन ( पिकअप) यूपी 32 एस एन 3527 में अपने गांव एवं पड़ोसी गांवों से करीब दो दर्जन लोगों को लेकर खाटूश्याम तीर्थ व मेंहदीपुर बाला जी से दर्शन करा कर मध्य रात्रि में एक्सप्रेस वे के रास्ते वापस आ रहा था कि अचानक औरास टोल प्लाजा से पहले 263 किमी संख्या पर नींद की झपकी आ जाने वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें महिलाओं एवं बच्चों समेत दो दर्जन लोग घायल हो गए, मची चीख पुकार एवं हादसे की सूचना पर यूपीडा कर्मियों एवं औरास थाना पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी औरास में भर्ती कराया एवं क्षतिग्रस्त पिकअप को रास्ते से हटवा कर यातायात चालू करवा दिया है।

ये हुए घायल…..

हादसे में लखनऊ इटौंजा थाना क्षेत्र के कुंडापुर निवासी रितिक, सीमा, रंजीता, निर्मल,रानू, सनी, जैकी, अभिषेक वर्मा, अंकुश, रामवती, रवि वर्मा, सचिन , अनुष्का वर्मा, आदि लोग हैं वहीं उपरोक्त थाना क्षेत्र के सिंगामऊ निवासीगण सुजीत मौर्य, पल्लवी, अर्जुन, अमन, जितेंद्र कुमार, अंजू, दिव्यांशी, शिवानी, आदि घायल हैं। गंभीर रूप से घायल महिला रामलली व उसके पति संदीप वर्मा को निवासी अटरिया सीतापुर व एक अन्य घायल को रेफर किया गया है। वहीं सामान्य रूप से घायलों को उपचार के बाद गंतव्य को भेजा गया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles