34.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

मयूर विहार में हुआ हरिवंशपुराण की कथा का आयोजन

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। प्रो. सुधाकराचार्य त्रिपाठी के मयूर विहार स्थित निवास पर हरिवंशपुराण की कथा का आयोजन हुआ।

कथा व्यास डा. पूनम लखनपाल ने सर्वप्रथम पुराण परम्परा का परिचय देते हुए महाभारत के खिल भाग हरिवंश पुराण के तीन पर्वों – हरिपर्व, विष्णपर्व, भविष्यपर्व के विषय में बताया। इस पुराण में नाम के अनुरूप हरि के वंश का वर्णन है। उन्होंने हरि के विभिन्न अर्थों को बताया और उसे हरि और हरिभक्त श्रोताओं से जोड़ दिया। नैमिषारण्य के पुराने और वर्तमान रूप को बताया। दक्षप्रजापति से उत्पन्न विवध सृष्टियों का उल्लेख किया। वेन, पृथु, चौदह मनु, मन्वन्तर, काल, ब्रह्मा के मानसपुत्रों, चन्द्रमा, ओषधियों की उत्पत्ति, सूर्यवंश और चन्द्रवंश पुरुरवा- उर्वशी, नहुष ययाति यदु आदि का वर्णन किया। सोमवार को हरिवंश में उत्पन्न कृष्ण की कथा और अन्य कथाएं होंगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles