23.4 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

गाजियाबाद उपचुनाव में बिहार पूर्वांचल विकासली मंच का विजय भारद्वाज को मिल रहा है पूरा साथ

लोकतंत्र भास्कर

गाजियाबाद. विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी के तौर पर अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। उनमें से प्रमुख विजय भारद्वाज ने भी एक प्रबल प्रत्याशी के तौर पर अपना दावा पेश किया है. बिहार पूर्वांचल विकासशील मंच के अधिकारियों का कहना है कि गाजियाबाद में आधा से अधिक लोग बिहार और पूर्वांचल के लोग रहते हैं. इस बार गाजियाबाद को पूर्वांचल का विधायक चाहिए.

विजय भारद्वाज बिहार पूर्वांचल से आते हैं. कोरोना काल में विजय भारद्वाज ने अपनी जान हथेली पर रखकर गाजियाबाद जनता का जिस तरह सेवा की है. सभी पूर्वांचल वासियों को विजय भारद्वाज पर पूरा भरोसा है. विजय भारद्वाज ईमानदार, मेहनती, कर्मठ व्यक्ति के साथ-साथ कला संस्कृति के क्षेत्र में भी बहुत बड़ा योगदान दिए हैं. विजय भारद्वाज कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा हैं. अपने फन में माहिर बाल कलाकारों को डॉक्यूमेंट्री, टीवी एड, हिंदी पिक्चर फिल्म, म्यूजिक एल्बम और रियलिटी शो में मौका दिया, साथ ही नेशनल चैनल पर आकर दुनिया को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया. कला और संस्कृति से जुड़े कलाकारों के लिए यह हर्ष का अवसर है, उनके बीच का शख्स विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के तौर पर राजनैतिक रंगमंच पर अपनी आवाज को बुलंद कर रहा हैं. उन कलाकारों को आशा भरी उम्मीद हैं, कला और संस्कृति क्षेत्र से जुड़ा व्यक्ति उत्तर प्रदेश की कला और संस्कृति की पहचान को विश्व स्तर पर ले जाने में सक्षम होगा, साथ ही कला और संस्कृति से जुड़े कलाकारों का दुख दर्द लखनऊ विधानसभा तक पहुंचने में कामयाब होगा.

वर्तमान समय में विजय भारद्वाज सहसोशल मीडिया प्रभारी पश्चिम किसान मोर्चा (भाजपा) के दायित्व को निभा रहे हैं, साथ ही सामाजिक कार्यों से जुड़े होने के कारण गाजियाबाद में उनके सामाजिक समूहों से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग मिल रहा हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles