23.4 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा की माताजी का स्वर्गवास

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा की माताजी सन्तोष रानी गोयल का गुरुवार सुबह स्वर्गवास हो गया, माताजी कई महीने से बीमार चल रही थी एवं अस्पताल में भर्ती थी। सुबह माताजी का स्वर्गवास होने के बाद उनकी अंत्येष्टि के लिए शास्त्री नगर से बृजघाट पर पूर्ण विधि विधान से माता जी की अंर्तोष्ठी की गई।

विनीत अग्रवाल शारदा ने भारी मन से बताया, मेरी मां ने मुझे आज ही के दिन जन्म दिया था और आज ही मेरी मां का साया मेरे ऊपर से छिन गया, प्रभु की ऐसी इच्छा रही होगी, भगवान की इच्छा के सामने हम सब बेबस है, विनीत अग्रवाल शारदा ने बताया माता संतोष रानी गोयल की उठानी का समय 9 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे का रखा गया है, माताजी की अंतिम दर्शन यात्रा में विनीत अग्रवाल शारदा के परिवार के साथ-साथ पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, मंत्री सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, अरुण वशिष्ठ, हरपाल सैनी, नवीन अरोड़ा, करुणेश नंदन गर्ग आदि अनेक सैकड़ों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। विधायक अमित अग्रवाल, अजय गुप्ता, जयप्रकाश अग्रवाल, अश्वनी गुप्ता, सुरेश जैन ऋतु राज सहित मेरठ और प्रदेश के गणमान्य लोगों ने माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित कीं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles