23.4 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

सीसीएसयू में होगा अध्यात्मिक गुरु डाक्टर पवन सिन्हा का उदबोधन

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल तथा पावन चिंतन धारा के संयुक्त तत्वावधान में 9 अगस्त को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अध्यात्मिक गुरु डाक्टर पवन सिन्हा का प्रेरणादयी उदबोधन प्राप्त होगा तो वहीं मुख्य आकर्षण में आद्य संवाददाता देवर्षि नारद तथा भगवान श्रीकृष्ण जी का नाटक मंचन होगा। इस कार्यक्रम में 30 से अधिक स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक हिस्सा लेंगे, साथ ही विश्वविद्यालय परिसर के सभी विभागों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं भी सम्मिलित होंगे।

तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल के निदेशक प्रो. प्रशांत कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत कत्थक नृत्य से होगी। प्रमुख वक्ताओं में आध्यात्मिक गुरु एवं राष्ट्रवादी चिंतक डॉक्टर पवन सिन्हा, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला तथा पूर्व कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार तनेजा का प्रेरणादायी उदबोधन प्राप्त होगा। प्रो. प्रशांत कुमार ने कहा कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पहली बार इस प्रकार का कार्यक्रम होने जा रहा है। शहर के प्रमुख स्कूल व कॉलेजो को भी इस कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र भेजा गया है। वह भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसका लाभ ले सकें। शहर के गणमान्य लोग, प्रशासनिक अधिकारी जैसे एडीजी डीके ठाकुर, डॉक्टर कविता अस्थाना, राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई, विधायक अमित अग्रवाल और एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव, डॉ. दीपिका वर्मा, लव कुमार, बीनम यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles