19.4 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

नगर निगम के वार्ड 36, 73 तथा 87 की सड़कों का बुरा हाल

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य काज़ी शादाब नगर निगम के वार्ड 36, 73 तथा 87 तथा अल्पसंख्यक बहुल वार्डों की जर्जर सड़कों को बनवाए जाने तथा सोलर लाईट लगवाये जाने की मांग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से की है।

भाजपा नेता ने बताया, नगर निगम के वार्ड 36, 73 तथा 87 की ज्यादातर सड़कें जर्जर हो गयी है, जिससे क्षेत्रवासियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है, बरसात के दिनों में गढ्‌ढों में पानी भर जाने के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। इसके साथ ही यह भी अवगत कराना चाहूंगा कि वार्ड 73 जैदी फार्म में जैदी की नई कोठी से लेकर बोले मियां की मजार तक की डामर रोड बनी हुई है। इस सड़क का निर्माण लगभग 15 वर्षों पहले हुआ था। अब इस समय सड़क पूरी तरह से उखड़ गयी है, जगह-जगह गहरे गढ्‌ढे हो गये हैं, जिससे सड़क पर चलने वालों को परेशानी हो रही है। इस कारण से आए दिन वाहन चालक गढ्ढों में गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। इसके साथ ही वार्डों की सड़क पर स्ट्रीट लाईट लगी हैं, जो कभी जल जाती है और कभी नहीं जलती। इस कारण से रात में सड़क पर चलने वालों को परेशानी होती है। अगर वार्डो की सड़कों पर सोलर लाईटें लग जाए तो रात में सड़कों पर अंधेरा नहीं रहेगा और बिजली की भी बचत होगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles