लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय का हार्पर एडम्स विश्विद्यालय यूनाइटेड किंगडम के साथ साझा शैक्षणिक प्रोग्राम पर सहमति बन गई। इस करार के तहत दोनों देशों के स्टूडेंट्स एवं शिक्षक एक दूसरे के देश के विश्वविद्यालयों में रिसर्च, अनुसंधान एवं उच्च शिक्षा के लिए संयुक्त रूप से काम करेंगे।
यह जानकारी विश्व विद्यालय में हुए शैक्षणिक समझौते के बाद विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी एवं हार्पर एडम्स विश्विद्यालय यूनाइटेड किंगडम के यतिन गुप्ता हेड ऑफ़ इंटरनेशनल अफेयर हार्पर एडम्स विवि यूनाइटेड किंगडम ने संयुक्त रूप से दी। शानदार शैक्षणिक अनुबंध की सहमति पर जानकारी देते हुए हार्पर एडम्स विश्व विद्यालय यूनाइटेड किंगडम के यतिन गुप्ता हेड ऑफ़ इंटरनेशनल अफेयर ने बताया कि हमें ख़ुशी है कि हम उत्तर भारत के बड़े शैक्षणिक ब्रांड वैंकटेश्वरा समूह के साथ मिलकर काम करेंगे, हमारे देश में उच्च शिक्षा विशेष रूप से एग्रीकल्चर, पशुपालन, वैटनरी साइंस, पर्यावरण, टूरिज्म सेक्टर, रिसर्च व अनुसंधान क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं है। सीईओ डॉ. अजय श्रीवास्तव ने बताया की हार्पर एडम विवि के चांसलर डॉ. एडम कैन नवंबर माह में विवि का दौरा करेंगे। समूह अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि को शैक्षणिक जगत से जुड़े लोगों ने बधाइयाँ प्रेषित की है।
बधाइयाँ देने वालों में
आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार डा. नवल कुमार वर्मा, अध्ययन समूह के चेयरमैन संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षाविद डा. ललित भारद्वाज, डा. सुनील जिंदल, डा. नीरज काम्बोज, प्रधान सलाहकार प्रो. वी.पी.एस.अरोड़ा, सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलपति प्रो. (डा.) कृष्ण कान्त दवे, कुलसचिव डा. पीयूष पांडेय, डीन रिसर्च डा. राजेश सिंह, डा. दिव्या गिरधर, डॉ. कीर्ति पसरीक्षा, नीतू श्रीपाल, डा. आशुतोष सिंह, प्रो. टी.पी.सिंह, डा. रामनाथन झा, डा. अतुल वर्मा, मारुफ़ चौधरी, अरुण गोस्वामी, सुनील कुमार भगवानियाँ, तरुण काम्बोज, प्रशांत दहिया, राम गुप्ता एवं मेरठ परिसर से निदेशक डा. प्रताप सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोगों ने बधाइयाँ दी है।