-सुभारती विवि में हर्षोल्लास से मनाई गई कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। कारगिल विजय दिवस के रजत जयंती के अवसर पर देशभक्ति के जुनून से लबरेज स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि में कारगिल विजय दिवस रजत जयंती समारोह का दो दिवसीय कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
मांगल्य प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेजर जनरल आलोक बेरी, परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर संजय कुमार, जीओसी 22 डीविजन मेजर जनरल अनुपम अग्रवाल,डिप्टी जीओसी मेरठ सब एरिया ब्रिगेडियर निखिल देशपांडे, विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. स्तुति नारायण कक्कड़, कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के.थपलियाल, प्रतिकुलपति डॉ. हिमांशु ऐरन, विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज,निदेशक लोकप्रिय अस्पताल व मार्स रिसॉर्ट डॉ. रोहित रविंद्र, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक व सुभारती डिफेन्स एकेडमी के निदेशक कर्नल राजेश त्यागी अमित जोशी व अवनी कमल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पूर्व इन सभी के द्वारा विश्वविद्यालय में स्थापित कारगिल शहीद उपवन व आइएनए शहीद स्मारक में शहीदों को पुष्पांजलि भी अर्पित की गई। स्वागत भाषण को सम्बोधित करते हुए सुभारती डिफेन्स एकेडमी के निदेशक कर्नल राजेश त्यागी ने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय को प्राप्त करने में शहीद हुए भारत माता के वीर जवानों की याद को अमिट बनाने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में ह्यह्यकारगिल शहीद स्मृति उपवनह्व की स्थापना की गई है इसके साथ ही विश्वविद्यालय में आइएनए के शहीदों व स्वतंत्रता के बाद से अभी तक शहीद हुए भारतीय सेनाओं के अमर शहीदों की पावन स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए आइएनए शहीद स्मारक की भी स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों का कर्तव्य है, कि वह शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मान दें और उनकी सहायता करें। उन्होंने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने जिस प्रकार कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को चारों खाने चित करके विजय ध्वज फहराया था इसी भावना का सम्मान करते हुए आज सुभारती विश्वविद्यालय शहीद सैनिकों के परिजनों को भी सम्मानित कर रहा है।
कार्यक्रम में आए हुए सभी सैन्य अधिकारियों व जवानों को सुभारती विश्वविद्यालय की परंपरा के अनुसार पादप भेंट कर के उनका स्वागत किया गया। इसके बाद कारगिल युद्ध में अद्भुत पराक्रम व शौर्य का परिचय देने वाले व सैन्य अलंकरणों से सम्मानित विभिन्न पूर्व व वर्तमान सैन्य अधिकारियों ने कारगिल युद्ध के दौरान प्राप्त अपने अनुभवों को साझा किया। इनमें परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर संजय कुमार, सूबेदार मेजर(मानद कैप्टन) योगेंद्र सिंह यादव, ब्रिगे. उमेश बावा वीरता चक्र, ब्रिगे. ओपी यादव, सूबेदार मेजर(मानद कैप्टन) शत्रुघन सिंह वीरता चक्र आदि प्रमुख रहे।
इस दौरान मेजर जनरल आलोक बेरी, कुलाधिपति डॉ. स्तुति नारायण कक्कड़, संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण, कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के. थपलियाल, डॉ. अतुल कृष्णा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज,निदेशक लोकप्रिय अस्पताल व मार्स रिसॉर्ट डॉ. रोहित रविंद्र, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक व सुभारती डिफेन्स एकेडमी के निदेशक कर्नल राजेश त्यागी, अमित जोशी व अवनी कमल के द्वारा कारगिल युद्ध में शहीद हुए अमर बलिदानी शहीद यशवीर सिंह, शहीद जुबैर अहमद, शहीद सतपाल सिंह, शहीद योगेन्द्र सिंह, शहीद मनोज तलवार, शहीद सतीश कुमार के परिजनों को पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिहृ प्रदान करके सम्मानित किया गया।