लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। कैंट के गांधी बाग में साफ-सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। महंगे एंट्री टिकट लेने के बावजूद चिल्ड्रन पार्क की साफाई व्यवस्था की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की गई है। आरोप लगाते हुए गांधी बाग में घुमने आने वाले परिवारजनों का कहना है डायनासोर क्षतिग्रस्त पड़ा है, लम्बी लम्बी घास है, कुंडे के ढेर लगे है, कुडेदान टूटे पड़े है।
दीवारों पर लगी फ़िल्म नष्ट हो चुकी है, बच्चा पार्क के झूले बिना रंग रोगन के हैं, चारों तरफ़ गंदगी फैली हुई हैं तथा पानी भरा पड़ा रहता है। इस मंजर की आगंतुकों ने अपने मोबाइल से कुछ फोटो भी शेयर की है उन्होंने बताया बच्चों से लेकर बड़ों तक महंगे टिकट लिया जाता है तो साफ सफाई पर ध्यान देना चाहिए। वहीं बोटिंग पर भी महंगे टिकट, लेकिन तालाब का पानी काला व बदबू दार हो चुका है। कभी भी बड़े हादसे की आशंका जताई है, जबकि बाग की साफ सफाई के लिए प्रतिदिन लगभग पचास कर्मचारियों को कैंट बोर्ड द्वारा लगाया गया है, फिर भी गंदगी से भरा है। गांधी बाग के शौचालय तो हैं, लेकिन टूटे पड़े हैं।