लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। नागा बाबा ट्रस्ट सुरुजकुंड रोड पर एक भंडारे का आयोजन किया गया, इस अवसर पर अभिलाषा फाउंडेशन के स्थापना एवं सावन के तृतीय सोमवार के अवसर पर अभिलाषा फाउंडेशन द्वारा मूर्ति महादेव मंदिर नागा बाबा ट्रस्ट सूरजकुण्ड पुलिस चौकी के बराबर में वॉटर कूलर भी स्थापित करवाया गया, साथ ही में वहाँ पर हुए भंडारे में सहयोग करवाया गया।
वॉटर कूलर का उद्धघाटन कैंट के विधायक अमित अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता आलोक सिसोदिया, पूर्व पार्षद अंशुल गुप्ता, राज गोपाल मौजूद रहे। सुबह भंडारे के आरंभ पंडित सुनील भराला, महापौर हरीकांत अहलुवालिया, कमल दत्त शर्मा, संजीव जैन सिक्का द्वारा पूजन कराकर शुरू करवाया गया। संस्था की अध्यक्ष ममता गर्ग ने बताया कि इस साल अभिलाषा फाउंडेशन ने यह दूसरा वॉटर कूलर लगवाया है। संस्था की सचिव पारुल अग्रवाल ने कहा कि हमारी संस्था हमेशा धार्मिक एवं जनहित कल्याण के कार्य करती रहती है। ममता गर्ग, योगिता अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, आशा मल्होत्रा, निशा गुप्ता, पूनम शर्मा, शालू मक्कड़, प्रवीण अरोरा, राधा मोहन, ब्रज मोहन, गौरव, वेभव, आयुष, देवेंद्र आदि का सहयोग रहा।