18.1 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

बंग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, हिंदू मंदिरों पर हमला और हिन्दुओं की हत्या के मामले पर जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन में मांग करते हुए कहा गया कि बांग्लादेश में बड़े हिंसक उग्र आंदोलन के कारण संपूर्ण कानून व्यवस्था और सरकार टूट गई है। भारत सरकार यह सभी घटनाओं के प्रति जागरूक है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक भी हो गई है और बीएसएफ भी एलर्ट है। बांग्लादेश में आंदोलन करने वालों में बड़ा हिस्सा भारत विरोधी, हिंदू विरोधी ऐसे समुदाय का है जिसमें जमाते इस्लाम की प्रमुख भूमिका है। यह आंदोलन में जानबूझकर हिंदुओं को निशाना बनाकर जगह-जगह पर हिंदुओं पर हमले, घरों को लूटना, जलाना, मंदिर तोड़ना, मूर्तियों तोड़ना और हिन्दुओं की हत्या का तांडव चल रहा है। भारत सरकार यह सभी स्थिति पर नज़र बनाए रखकर क़दम उठा रही है, उनका अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद स्वागत करती है। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की मांग है कि बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा की जाए और बांग्लादेश के हिन्दुओं की रक्षा के लिए अब भी बांग्लादेश में नियंत्रण करने वाले बांग्लादेश के सेना के प्रमुख से सीधी बात की जाए। पहले जब ऐसी ही घटना हुई थी, तब भारत सरकार बांग्लादेश की सेना के प्रमुख से सीधी बात करके हिन्दुओं की रक्षा करने के लिए उनको बाध्य किया था। विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने वाले में प्रदीप त्यागी प्रांत उपाध्यक्ष, जगदीश तेवतिया, महेंद्र त्यागी, अमित गुप्ता विभाग अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महानगर अध्यक्ष, रविंद्र ध्यानी, श्रीपाल भारतीय, अर्क बंसल, चतर सेन, अजय कुमार, अंकित कश्यप, अनिकेत, अभिषेक, बबलू पंडित, मधु आदि सहित भारी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles