23.4 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

छात्राओं और शिक्षिकाओं पर चढ़ा मेहंदी का रंग

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। शिव-पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले आस्था, उमंग, सौंदर्य और प्रेम के उत्सव हरियाली तीज के उपलक्ष्य में महावीर विश्वविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान मेहंदी की महक से महके माहौल में शिक्षिकाएं भी खुद को अपने हाथों पर मेहंदी रचवाने से रोक नहीं सकी। विश्व विद्यालय के विभिन्न विभागों को शिक्षिकाओं ने प्रतियोगी छात्राओं से अपने हाथों में मेहंदी लगवाई। इस दौरान प्रतियोगिता के साथ ही हैंडलूम प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने अपने हाथों से बने उत्पादों को विभागवार अपने स्टॉल लगाकर प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता में छात्रा मोहिनी और छात्रा मुस्कान को संयुक्त रूप से प्रथम, रुचिका द्वितीय और नर्सिंग की छात्रा समबुल तृतीय स्थान पर रही। हैंडलूम प्रदर्शनी में बीबीए थर्ड सेमेस्टर छात्रा इति प्रथम, बीबीए थर्ड सेमेस्टर की छात्रा आर्यन द्वितीय और बीकॉम थर्ड सेमेस्टर की मुस्कान तीसरे स्थान पर रही। इससे पहले डॉ. प्रभात पांडेय, डॉ. शिवपाल सिंह और डॉ. सुमन बालियान ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की साथ ही ज्योति सिंह, मोना चौधरी, कंचन, दानिस्ता, अविषि, पिंकी यादव, प्रिंसी व स्वीटी आदि शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles