19.4 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

दवा व्यापारियों को उत्पीड़न नहीं किया जाएगा बर्दाश्त: रजनीश कौशल

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक महामंत्री कार्यालय खैर नगर पर संपन्न हुई, जिसमें सदस्यों ने दवा व्यापारियों की समस्याओं के लिए अपने विचार रखें।

एक संस्था द्वारा केमिस्टों की लड़ाई के लिए 5 तारीख को मेरठ में सम्मेलन किया जा रहा है, इस विषय को लेकर अध्यक्ष नरेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि हम केमिस्टों के हितों के लिए इसका समर्थन करते हैं और जहां भी केमिस्टों के हित की बात होगी, हम कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे। महामंत्री रजनीश कौशल ने कहा कि दवा कंपनी किसी भी रूप में किसी भी प्रकार से किसी भी दवा व्यापारियों का अगर उत्पीड़न करती है, डायरेक्ट अस्पताल और डॉक्टर के क्लीनिक में सप्लाई करेगी तो उसका पुर जोर विरोध किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो व्यापारी हितों के लिए आंदोलन भी किया जाएगा। सोमवार को होने वाले सम्मेलन में हम सभी दवा व्यापारियों के साथ हैं और कंपनियों की मनमानी नहीं चलने देंगे, इस पर सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की और 5 तारीख के होने वाले सम्मेलन को समर्थन दिया। केमिस्ट हितों में हमारी लड़ाई  जारी रहेगी। राजीव ग्रोवर ने जिले में कार्यरत ड्रग लाइसेंस की संख्या सार्वजनिक करने की बात रखी। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सचिन गुप्ता, संगठन मंत्री सुनील अग्रवाल, विपीन बंसल, राजीव ग्रोवर, हेमंत बंसल, विनय गोयल, मवाना से मुकुल रस्तोगी, शफीक अहमद, प्रीत पाल सिंह, योगेंद्र प्रधान, संजय अरोड़ा, प्रवीण गुलाटी कार्यकारिणी की काफी सदस्य मौजूद रहे

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles