18.1 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

जिला पंचायत सदस्यों के फोन रिसीव कर उनकी समस्याओं का किया जाए निस्तारण: गौरव चौधरी

-जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला पंचायत की बोर्ड बैठक

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत मेरठ की बोर्ड बैठक आहूत की गई।

सर्वप्रथम गत बैठक की पुष्टि की गई तथा जिला पंचायत क्षेत्रान्तर्गत पशु मेला, पशु बाजार, पशु पैंठो और पशु प्रदर्शनियों को नियंत्रित एवं विनियमित करने हेतु पूर्व प्रचलित उप विधियों में संशोधन, साईनबोर्ड, दीवारों पर लिखाई, होर्डिग एवं पेंटिंग के कार्य, पंचम राज्य वित्त आयोग एवं पंद्रहवा वित्त आयोग अनुदान योजनान्तर्गत वित्त वर्ष 2023-24 व वर्ष 2024-25 के निरस्त कार्यों एवं अवशेष धनराशि के सापेक्ष अनुपूरक कार्य योजना, जिला पंचायत की संपत्ति, भूमियों की आय बढाने के उद्देश्य से भिन्न-भिन्न कार्यों के प्रयोगार्थ सार्वजनिक नीलाम कर किराये पर दिये जाने तथा विभिन्न विकास कार्यों को सम्मिलित किये जाने संबंधी प्रस्ताव रखे गये। जिला पंचायत द्वारा प्रस्तुत एजेंडे के 06 प्रस्ताव सदन द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकार किये गये। बैठक में पंचायत सदस्यों द्वारा जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारियो के समक्ष कचहरी में मल्टी लेवल पार्किंग बनाने, जिला पंचायत सभागार का नाम चौ. अजित सिंह के नाम पर रखने, हाईटेंशन लाईन को दुरूस्त करवाने, चीनी मिल तथा अन्य फैक्ट्रियो से निकलने वाले दूषित जल व धुंए के निस्तारण की व्यवस्था करवाने सहित अन्य मांगे रखी गयी।

जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी द्वारा जनपद के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिला पंचायत सदस्यों के फोन रिसीव कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाये और यदि निस्तारण में कोई कठिनाई हो तो उससे सदस्यो को अवगत कराया जाये। इस अवसर पर सांसद बिजनौर चंदन चौहान, सांसद मुजफ्फरनगर हरेन्द्र मलिक, सांसद बागपत राजकुमार सांगवान, विधायक सिवालखास गुलाम मौहम्मद, विधायक किठौर शाहिद मंजूर, विधायक सरधना अतुल प्रधान, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, एसपी देहात कमलेश बहादुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles