लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। शिवरात्रि के अवसर पर नई सड़क स्थित भोलेश्वर मंदिर पर भाजपा पश्चिम क्षेत्र के संयोजक आलोक सिसोदिया ने 100 लीटर गंगा जल भक्तों को वितरण किया। मंदिर में आए सभी श्रद्धालुओं को गंगा जल दिया गया।
सिसोदिया ने बताया, श्रावण मास में जो भक्त किसी भी कारण से गंगाजल नहीं ला सके, उन सभी के लिए हरिद्वार से लाया गया गंगा जल उपलब्ध कराया गया था, जिससे अपने आराध्य भगवान शिव का गंगा जल से अभिषेक कर सके। इस कार्य में भागीदार बने शशांक जैन, उमेश शारदा, बिल्लू सैनी, ओंकार सिंह, संजीव, आशीष आदि।