33.8 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

ऋषभ क्रिकेट अकेडमी रेड ने ब्लू को हराया

ऋषभ क्रिकेट अकेडमी रेड ने ब्लू को हराया

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। आईटीआई क्रिकेट मैदान में 13वे विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के वार्मअप मैच खेले जा रहे हैं। ब्रहस्पति वार को हुए मैच में ऋषभ क्रिकेट अकेडमी रेड ने ऋषभ ब्लू को हराकर जीत हासिल की।

टॉस जीतकर ऋषभ रेड ने 25 ओवर में 10 विकेट खोकर 177 रन बनाए। इसमें फैज ने 37, कार्तिक ने 35 और पराग ने 30 रनों का योगदान दिया। ब्लू की ओर से गेंदबाजी में अब्दुल, सुभाष वंश ने तीन तीन और आदित्य और हिमांशु ने 2-2 विकेट लिए। लक्षय का पीछा करने उतरी ब्लू की टीम 24 ओवर में 160 रन ही बना सकी। रेड ने 17 रन से मैच जीता। इसमें मोहन ने 33, सुहेल ने 32, एनुल ने 40 रनों का योगदान दिया। गेदबाजी में आदित्य ने 5 व ऐश ने 2 विकेट लिए। आयोजन सचिव अतहर अली ने अब्दुल व आदित्य को मैन ऑफ द मैच दिया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles