लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। ब्रह्मपुरी स्थित शारदा रोड इंदिरा नगर मास्टर कॉलोनी आदि क्षेत्रों में 3 दिन से चल रही बिजली की समस्या के समाधान के विषय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अधिशासी अभियंता से मिले।
अरविंद अरोरा मंडल अध्यक्ष, राकेश गौड़ महानगर संयोजक, अनिल वर्मा पार्षद, अरुण मचल पार्षद, शिवम गुप्ता, दीपेंद्र चौधरी, सौरभ प्रजापति, सचिन कुमार, मनोज शर्मा, आकाश, गुलशन आदि कार्यकर्ता प्रमुखता से उपस्थित रहे। राकेश गौड़ ने कहा कि जर्जर तालों को बदलने का जो काम चल रहा था, वह बीच में रुक गया है, उसे तत्काल प्रभाव से उन्हें पुनः आरंभ किया जाए। अनिल वर्मा पार्षद ने कहा कि जो खंबे जर्जर है उन्हे तत्काल प्रभाव से बदला जाए, वरना कोई भी जनहानि हो सकती है। शिवम गुप्ता ने लो वोल्टेज की समस्या को इंगित किया। अरविंद अरोड़ा ने समस्त अधिकारियों को तीन दिन में समाधान करने का समय दिया।