35.9 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

महावीर कॉलेज के पूर्व छात्र की एआईएपीजीईटी 2024 में 148वीं रैंक

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। महावीर विश्व विद्यालय के महावीर आयुर्वेदिक मैडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के बैच 2016-17 के पूर्व छात्र डा. रोहित कुमार ने आयुर्वेद स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए आयोजित अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा को उत्तीर्ण कर ओबीसी वर्ग में ऑल इंडिया लेवल पर 148वीं रैंक प्राप्त की। वही सभी वर्गो को सम्मिलित रैंक में उनका 360वां स्थान प्राप्त किया है।  डॉक्ट रोहित ने परीक्षा में 98.61 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं।

पूर्व में इन्होंने राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ द्वारा आयोजित आरएवी परीक्षा को भी प्रथम रैंक से उत्तीर्ण किया था, रोहित की इस उपलब्धि पर महावीर आयुर्वेदिक मैडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के डायरेक्टर अनुराग शर्मा ने इसे अपने संस्थान के लिए गौरव का पल बताते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles