32.7 C
Bareilly
Sunday, April 20, 2025
spot_img

जिलाधिकारी व एसएसपी ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा

-जिलाधिकारी व एसएसपी ने हेलीकॉप्टर से लिया कांवड़ मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। शासन के आदेशानुसार जिलाधिकारी दीपक मीणा तथा एसएसपी विपिन ताडा द्वारा हेलीकॉप्टर से जनपद के कांवड़ मार्गों का हवाई सर्वेक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गयी।

जिलाधिकारी व एसएसपी ने बाबा औघडनाथ मंदिर, पल्लवपुरम, बागपत फ्लाईओवर, सिवाया टोल प्लाजा, दौराला, सकौती सहित समस्त नेशनल हाईवे-58 कांवड मार्ग पर हवाई सर्वेक्षण करते हुए कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। बाबा औघडनाथ मंदिर पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होते देख कांवड़िएं उत्साहित व गदगद हो गये। पुष्प वर्षा से खुश शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए नारे भी लगाए। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त कांवड मार्ग पर कांवड़ियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। साथ ही सुरक्षा के चाक चौबंद बंदोबस्त किए गए हैं। पुष्प वर्षा से खुश कांवड़ियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि समूचे कांवड़ मार्ग में बहुत अच्छी व्यवस्थाएं की गईं हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles