31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों को वितरित किएगए स्मार्ट फ़ोन व टेबलेट

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के परिसर स्थित ऑडिटोरियम में प्रधानाचार्य डॉ. आरसी गुप्ता के नेतृत्व एवं डॉ. संजीव कुमार नोडल अधिकारी की उपस्थिति में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, जिसमें विद्यार्थियों को स्मार्ट फ़ोन, टेबलेट वितरित किए जाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के सभी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित किए गए। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दी। टेबलेट वितरण के कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. गणेश सिंह आचार्य, डॉ. दीपिका सहा-आचार्य, डॉ. मिथुन घोष व डॉ. राहुल सिंह सहा-आचार्य फार्मेसी विभाग का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी ओमपाल सिंह, मानव, राहुल, हिमांशु, माणिकान्त, संदीप एवं विद्यार्थि आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन हेतु प्रधानाचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने नोडल ऑफिसर डॉ. संजीव कुमार एवं उनकी टीम को बधाई दी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles