23.4 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

एनएमसी ने किया फ़ैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम कैम्प आयोजित

एनएमसी ने किया फ़ैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम कैम्प आयोजित

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा जैन के नेतृत्व में सराय क़ाज़ी आरोग्य मंदिर में फ़ैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम कैम्प आयोजित किया गया।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समुदाय के लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना एवं जागरूक करना था। उक्त शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं हेतु परामर्श दिया गया तथा उपचार प्रदान किया गया। इस शिविर में द्वारा बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए और सभी में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी। परामर्श व उपचार के दौरान गंभीर मरीजों को डॉ. अजय तथा डॉ. गार्गी द्वारा मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों में रेफेर भी किया गया। कार्यक्रम में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ. तनवीर बानो, डॉ. गणेश सिंह, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. नीलम गौतम, डॉ. निहारिका, अस्थि रोग विभाग के डॉ. कर्मेश यादव, डॉ. आदित्य यादव तथा मेडिसिन विभाग के डॉ. स्वाति सिंह, डॉ. रविकान्त गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, अस्थि रोग विभाग एवं मेडिसिन विभाग को शुभकामनाएँ दी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles