25.8 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

सुभारती विवि के कुलपति ने की उप्र के उप मुख्यमंत्री से मुलाक़ात

सुभारती विवि के कुलपति ने की उप्र के उप मुख्यमंत्री से मुलाक़ात

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं मातृ व शिशु कल्याण के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक से शिष्टाचार भेंट की।

उन्होंने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को पौधा भेंट कर व स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय की परिचय पुस्तिका देकर विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश का विकास जनता के उत्तम स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सहित परिवार व मातृ तथा शिशु कल्याण पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कटिबद्धता से समाज के हर वर्ग के उत्थान हेतु कार्य कर रही है। इसी दिशा में सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सर्वसुलभ बनाकर घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अनम शेरवानी उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles