31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

शोभित विवि के खेल मैदान में किया गया पौधारोपण

शोभित विवि के खेल मैदान में किया गया पौधारोपण

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई के कैडेट्स ने ‘एक कैडेट एक पेड़’ एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत 70 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ के साथ मिलकर विश्वविद्यालय स्थित खेल मैदान में वृक्षारोपण किया।

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) वीके त्यागी, डीन एकेडमिक्स (डॉ.) अशोक कुमार, प्रोफेसर (डॉ.) दिव्या प्रकाश, रजिस्ट्रार (डॉ.) गणेश भारद्वाज एवं विश्वविद्यालय के एनसीसी के कैडेट्स एवं विश्वविद्यालय के एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉक्टर कुलदीप कुमार द्वारा इस कार्यक्रम में लगभग सैकड़ो पेड़ लगाए गए। विश्वविद्यालय के कुलपति ने कैडेट्स और छात्रों को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने तथा उनकी रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में 25 कैडेट्स और एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉक्टर कुलदीप कुमार और एवं अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles