34.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता में सुभारती के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता में सुभारती के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। डॉ. मेजर रणजीत सिंह की स्मृति में प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज द्वारा आयोजित 62वीं अखिल भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के ललित कला संकाय के मंच कला विभाग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई पुरस्कार प्राप्त किए।

विद्यार्थियों की इस विजय पर विश्वविद्यालय आगमन पर कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल ने सभी प्रतिभागियों से भेंट करते हुए विशेष शुभकामनाएं दी। मंच कला विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. भावना ग्रोवर ने कहा कि यह गर्व की बात है कि सुभारती विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कला व संस्कृति के क्षेत्र में विश्वविद्यालय का ही नही, बल्कि मेरठ का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। ललित कला संकाय प्रमुख डॉ. पिन्टू मिश्रा ने  भी सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles