38.2 C
Bareilly
Saturday, April 19, 2025
spot_img

श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश बनें डा. चरण सिंह लिसाड़ी

श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश बनें डा. चरण सिंह लिसाड़ी

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ (पंजी.) देश-दुनिया के रविदास समाज के लाखों लोगों के समूह का सामाजिक संगठन है। महापीठ में रविदास समाज के प्रमुखगण जिनमें कई देशों के केंद्रीय व राज्य स्तर पर मंत्रीगणों, लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा, विधान परिषद सदस्यों, बुद्धिजीवियों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षाविदों, युवाओं, छात्रों आदि का समूह समायोजित है।

 

श्री गुरु रविदास महापीठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम सांसद की संस्तुति, राष्ट्रीय अध्यक्ष रविदासाचार्य सुरेश राठौड़ पूर्व विधायक मंत्री के अनुमोदन पर राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) सूरजभान कटारिया ने वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डा. चरण सिंह लिसाड़ी को विश्व महापीठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक लोगों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में लीलापत एडवोकेट, कैलाश भारती, प्रोफेसर एसएस गौरव, प्रोफेसर दिनेश कुमार, प्रधानाचार्य मुरारी लाल निमेष, डॉ. रवि प्रकाश, हरेंद्र जाटव, धर्म सिंह एडवोकेट, राम जीवन लाल, जग रोशन सिंह, डॉ. मनोज जाटव, ईश्वर चंद सागर, विनोद जाहिदपुर, विमला जाटव, महेंद्र भारती, विजेंद्र सागर, मदन गौतम शोभापुर  आदि प्रमुख रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles