बच्चों को अपने करियर संवारने के तरीकों को बताया
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। अंसार फाउंडेशन द्वारा स्टार हेरिटेज बैंकट हॉल हापुड़ रोड में आयोजित अंसार फाउंडेशन एक्सीलेंस अवार्ड समारोह 2024 बड़े हर्षोल्लास से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर काजी काजी ज़ैनुस्साजिदीन ने की। मुख्य अतिथि रिटायर्ड मेजर जनरल जावेद इकबाल रहे।
कार्यक्रम के प्रथम भाग में स्टूडेंट्स के भविष्य में सुधार और सुनहरे दौर के लिए काउंस्लिंग का सत्र आयोजित हुआ, जिसका संचालन डा. ताबिश फरीद ने किया। जिसका शुभारम्भ एक छोटी बच्ची आलिमा द्वारा कुरान पाक की तिलावत से किया गया। अलग-अलग फील्ड के काउंसलरों ने अपने क्षेत्र से सम्बन्धित विचार रखे और बच्चों को अपने करियर को संवारने के तरीकों को बताया। जिनमें मुफ्ती मुस्तकीम, डा. सादात अली रिजवी, समीर, प्रो. असलम जमशेदपुरी, आरिश, ताबिश फरीद, मुशीर अहमद और फरहा ने अपने विचार पेश कर अलग अलग फील्ड में कामयाबी हासिल करने के तरीके सुझाए। बच्चों को पुरस्कार दिएगए, सभी बच्चे पुरस्कार पाकर खुश नजर आए और उनके चेहरों पर चमक दिखायी दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया। कार्यक्रम को में डॉक्टर शाहिद, शाहबाज, अहसन, शकील, नईम अहमद, मुनीर, नवेद, इरशाद अहमद, हाजी मेहबूब, हाजी जाहिद, शादाब आदि ने अपना योगदान दिया।