18.1 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

14 जुलाई से होगा द्वितीय महावीर सिंह त्यागी मेमोरियल कॉर्पोरेट टूर्नामेंट

14 जुलाई से होगा द्वितीय महावीर सिंह त्यागी मेमोरियल कॉर्पोरेट टूर्नामेंट

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। आईटीआई सकेत में महावीर सिंह त्यागी मेमोरियल कॉरपोरेट टूर्नामेंट का आयोजन 14 जुलाई से किया जाएगा, टूर्नामेन्ट के अध्यक्ष ओम कुमार त्यागी ने बताया, कॉर्पोरेट क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह टूर्नामेंट कराया जा रहा है।

टूर्नामेंट के उपाध्यक्ष शोभित त्यागी ने बताया कि सभी मैच केवल रविवार व सार्वजनिक अवकाश को खेले जाएंगे। आईपीएल की तर्ज पर रंगीन पोशाक में कॉर्पोरेट क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से द्वितीय महावीर सिंह त्यागी मेमोरियल कॉर्पोरेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग लगीं। प्रत्येक टीम में कल 15 खिलाड़ी खेल सकते हैं, जिनकी उम्र 28 साल या उससे ऊपर है। टूर्नामेंट का आयोजन उन खिलाड़ियों के लिए है, जो अच्छा क्रिकेट खेलते थे, लेकिन अपनी योग्यता के अनुसार उनका मेरठ व उत्तर प्रदेश से खेलने का मौका नहीं मिल सका, उन्हें अपना हुनर दिखाने के लिए कॉर्पोरेट क्रिकेट का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया, आईपीएल की तर्ज पर खेला जाने वाला यह कॉर्पोरेट टूर्नामेंट 14 जुलाई से लीग मैचेस के आधार पर खेला जाएगा। टूर्नामेंट में हर मैच में बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर, बेस्ट बैट्समैन, मैन ऑफ द मैच सहित चार पुरस्कार दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में लैंपफोर्ड, मायरा टाइगर्स, मेरठ पैंथर्स, मेरठ किंग, मेरठ सुपर किंग्स, स्पोर्ट्स सहित कुल 8 टीमें हिस्सा ले रहे हैं। महावीर सिंह मेमोरियल कॉर्पोरेट टूर्नामेंट के सारे मैचेज मोबाइल पर लाइव स्कोरिंग के साथ आईटीआई साकेत में खेले जाएंगे। प्रेस वार्ता में विवेक बाजपेई, ओम कुमार त्यागी, मनोज गुप्ता, संजीव प्रधान, नरेश गुप्ता, शोभित त्यागी व नसीर सफी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles